फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Lucknow: लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश, विधानसभा परिसर में भरा पानी, नगर निगम की छत भी लीक

Wed, 31 Jul 2024 02:49 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश इतनी हुई कि विधानसभा परिसर के अंदर पानी भर गया है।
 
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश इतनी हुई कि विधानसभा परिसर के अंदर पानी भर गया है। इस दौरान कर्माचरी और विधानमंडल के सदस्यों का आना-जाना बाधित हो गया। साथ ही बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम की छत भी लीक हो गई। 

विज्ञापन

 

यूपी विधानसभा में भरे पानी के कई वीडियो सामने आये हैं। परिसर में प्रवेश करती हुई गाड़ियां पानी से गुजरती नजर आ रही हैं। नगर निगर की जिम्मेदारी पूरे शहर को साफ-सुथरा रखने की है। वहीं, बारिश से पहले ही शहर में कहीं जलभराव न हो इसकी जिम्मेदारी भी नगर निगम की होती है, लेकिन यहां तो बारिश से नगर निगम की छत भी लीक हो गई। 
 

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। वहीं, परिसर में पानी भर जाने से विधायकों और कर्मचारियों को निकलने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को हुई भारी बारिश से लखनऊ शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ है। इसके पहले मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। 
विज्ञापन

आम तौर पर विधायकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले भवन के प्रवेश द्वार पर जलभराव था और गलियारे और भूतल के कुछ कमरों में भी पानी भर गया था। कर्मचारियों ने पानी निकालने के लिए बाल्टियों और पोछे का इस्तेमाल किया। इस स्थिति के कारण विपक्ष की ओर से कुछ तीखी टिप्पणियां की गईं।

समाजवादी पार्टी के महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "राज्य विधानसभा को बजट की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर एक बार की भारी बारिश के बाद यह स्थिति है तो बाकी राज्य भगवान की दया पर है।" हालांकि वे कक्ष प्रभावित नहीं हुए, जहां राज्य विधान सभा और विधान परिषदों के सत्र आयोजित होते हैं। लखनऊ के मध्य में स्थित हजरतगंज चौक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें