फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम: बसपा के हाथ आई निराशा, मप्र-छत्तीसगढ़ में रही खाली हाथ, राजस्थान में नीचे गिरा ग्राफ

Mon, 04 Dec 2023 06:51 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने 5.01 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए दो सीटों पर जीत का परचम लहराया था। इस बार मध्य प्रदेश में उसे 3.35 प्रतिशत वोट ही मिले सके और कोई भी सीट उसके हिस्से में नहीं आई।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदों से इतर आए हैं। राजस्थान में पिछले बार छह सीटें जीतने वाली बसपा को इस बार यहां महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन के बावजूद उसे निराशा ही हाथ लगी है। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा को राजस्थान में छह, मप्र में दो और छत्तीसगढ़ में दो सीटें मिली थीं। हालांकि तीनों राज्यों में बसपा को सपा से अधिक वोट मिले हैं।

विज्ञापन


बसपा ने अपना जनाधार बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद बीते कई महीनों से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बसपा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जनसभाएं कर रहे थे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन कर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा परिवर्तन करने और किंगमेकर की भूमिका में आने की रणनीति बनाई थी। जबकि राजस्थान और तेलंगाना में अपने दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था।

गठबंधन में आई एक सीट, लेकिन वोट प्रतिशत भी हुआ कम
राजस्थान में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने 4.08 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए छह सीटें जीती थी। हालिया चुनाव में उसे 1.82 प्रतिशत वोट के साथ महज दो सीटें ही मिली हैं। सादुलपुर से पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार और बारी सीट से जसवंत सिंह गुर्जर ने जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने 5.01 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए दो सीटों पर जीत का परचम लहराया था। इस बार मध्य प्रदेश में उसे 3.35 प्रतिशत वोट ही मिले सके और कोई भी सीट उसके हिस्से में नहीं आई। छत्तीसगढ़ चुनाव में उसे 2.07 प्रतिशत वोट मिले हैं और गठबंधन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर हीरा सिंह की जीत के रूप मेंं एक सीट मिली है। पिछली बार यहां उसे दो सीटें हासिल हुई थी। तेलंगाना में बसपा को 1.38 प्रतिशत हासिल हुआ, जो कोई सीट जिताने में कारगर साबित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा से कम वोट मिला सपा को (प्रतिशत में)

राज्य  बसपा  सपा
मध्य प्रदेश 3.35 0.46
राजस्थान 1.82 0.01
छत्तीसगढ़ 2.07 0.04

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें