फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी में महिलाओं से अभद्रता के विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। महमूदपुर गांव में मंगलवार शाम शादी समारोह में महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि गांव के युवक ने साथियों के साथ बारात में आई बस और दूल्हे की कार में तोड़फोड़ की। वहीं, दुल्हन के रिश्तेदार के छोटे भाई को झाड़ियों में ले जाकर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बीकेटी के कमलबाद भदौली निवासी अधिवक्ता शाकिर अली के मुताबिक, उनकी चचेरी बहन का निकाह तीन नवंबर को महमूदपुर में था। शाम चार बजे बारात पहुंची। स्वागत कार्यक्रम के दौरान गांव का तरुण कार से समारोह स्थल के चक्कर लगाकर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां और इशारे कर रहा था। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया।
आरोप है कि 10-15 मिनट बाद तरुण अपने साथी सुमित, रवि राजपूत, आकाश, धर्मेंद्र, विशाल, नैतिक और 40-50 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा। उनके हाथों में लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार थे। आरोपियों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। शाकिर के भाई वाजिद को झाड़ियों में ले जाकर सिर पर रॉड मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया। बरातियों और महिलाओं को बंधक बनाने की कोशिश भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। एसीपी ऋषभ यादव ने बताया कि धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें