अपराधियों की गाड़ी पलटने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बुधवार को बरेली से प्रयागराज ले जाए जाते समय माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का वाहन कमलापुर थाने में रोका गया। यहां पुलिस लाइन के एसआईएमटी ने अशरफ को ले जा रहे वाहन की जांच कर ओके रिपोर्ट दी और फिर काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। वाहन की फिटनेस रिपोर्ट ओके आने पर अशरफ के चेहरे पर भी सुकून के भाव नजर आए।