फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: अशोक यादव बने मोहनलालगंज के प्रभारी, सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- बूथ टीम तैयार करें

Wed, 06 Mar 2024 11:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी ने अशोक यादव को मोहनलालगंज सीट का प्रभारी मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जल्द से जल्द बूथ और सेक्टर टीम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
अशोक यादव (माइक की सीध में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की लखनऊ इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव को मोहनलालगंज लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया है। लखनऊ के गुंमावा खेड़ा निवासी अशोक यादव कई बार जिलाध्यक्ष रहे हैं और विभिन्न चुनावों के प्रभारी रह चुके हैं।
विज्ञापन


उनके प्रभारी मनोनीत किए जाने अजय प्रताप बिन्नू, राजेश यादव, वीर बहादुर सिंह, मान सिंह पटेल, सुरेश रावत और डीपी रावत आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि अशोक यादव की निगरानी में पार्टी मोहनलालगंज लोकसभा सीट जीतने में कामयाब होगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने नवनियुक्त प्रभारी अशोक यादव को जल्द से जल्द बूथ और सेक्टर की टीम तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें