इस दौरान केशव मौर्य ने कहा, लोग हम पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते हैं। हम बस अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।
केशव मौर्य ने कहा कि आज राहुल गांधी गोरखपुर गए, अखिलेश कल कन्नौज जाएंगे और मायावती भी तरह-तरह के बयान दे रही हैं। ये लोग बीजेपी के काम देखकर डिप्रेशन में आ गए हैं। मौर्य ने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ गया है। सभी नए आने वाले लोगों का मैं स्वागत करता हूं।