फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना दुराचार कांडः कोर्ट ने डीएम और राज्य महिला आयोग की सचिव से किया जवाब तलब, पूछा ये सवाल

Sat, 09 Nov 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने लखनऊ के चर्चित वर्ष 2005 के आशियाना दुराचार कांड की पीड़िता के मुआवजे को लेकर डीएम समेत राज्य महिला आयोग की सचिव से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने दोनों को निर्देश दिया कि 10 दिन में विस्तृत हलफनामा दाखिल कर यह बताएं कि पीड़िता को कोई मुआवजा दिया गया या नहीं।

विज्ञापन


अदालत ने पीड़िता को भी यह जिक्त्रस् करते हुए हलफनामा पेश करने को कहा है कि क्या उसे कोई मुआवजा मिला या नहीं। न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल और न्यायमूर्ति आलोक माथुर की खंडपीठ ने शुक्रवार को यह आदेश वकील आदर्श मेहरोत्रा की जनहित याचिका पर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता घटना के समय थी नाबालिग

इसमें याची ने वर्ष 2006 में छपी एक खबर को आधार बनाकर उसे मुआवजा दिलाए जाने का आग्रह किया था। साथ ही अदालत ने भी मुआवजे के मुद्दे का खुद संज्ञान लिया था। याची के अधिवक्ता का कहना था कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी, जिसे 9 मई 2005 से 8 दिसंबर 2006 तक उसके पिता की सहमति के बगैर महिला संरक्षण गृह में रखा गया था, जो अवैध था।

इसके लिये याची ने पीड़िता को राज्य सरकार से मुआवजा दिलाए जाने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें