फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की लड़की के फेरों की चल रही थी तैयारी, तभी अचानक हुआ ये

Tue, 16 Oct 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
आशा ज्योति केंद्र की टीम ने सोमवार रात लखनऊ के मालथानाक्षेत्र के गौरैया गांव में बालविवाह रुकवाया। इससे पहले 14 साल की लड़की की बारात आ चुकी थी। उसे सजाकर फेरों की तैयारी चल रही थी कि एक व्यक्ति ने आशा ज्योति केंद्र को कॉल करके बाल विवाह करवाए जाने की शिकायत कर दी।
विज्ञापन


आशा ज्योति केंद्र प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने देर शाम फोन करके गांव गौरैया में 14 वर्षीय लड़की की शादी कराए जाने की सूचना दी। इस पर वह चौकी प्रभारी निर्मला यादव, काउंसलर रूबी वर्मा और माल थाने की पुलिस लेकर आननफानन मौके पर पहुंचीं।

लड़की के घर वाले बारात और मेहमानों के स्वागत में जुटे थे। प्रधान शिवबालक की मौजूदगी में परिवारीजनों से तहकीकात के साथ लड़की को बुलाया गया। वह हाथों में मेंहदी लगाए सजी-संवरी थी। फेरे और अन्य रस्में पूरी करके उसे ससुराल भेजने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थगित कर दी गई शादी

- फोटो : डेमो
बालविवाह पर आपत्ति जताते हुए टीम ने प्रधान को जिम्मेदारी का अहसास कराया। वर और वधू पक्ष को बालविवाह पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए विवाह रोकने के आदेश दिए।

प्रधान ने दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर लिखकर वचन दिया कि लड़की के बालिग होने तक विवाह नहीं कराया जाएगा। वर और वधू पक्ष से हस्ताक्षर कराए और लड़की के बालिग होने तक शादी स्थगित कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें