एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नही बनने देंगे। शुक्रवार को उनकी पार्टी के ट्विटर हैंडल से जारी एक वीडियो में ओवैसी ने कहा कि यदि हमारे इरादे मजबूत हुए तो उतर प्रदेश में भाजपा की सरकार नही बनने देंगे।
विज्ञापन
इस पर वक्फ मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी के चेहरे पर योगी की धमक साफ नजर आ रही है। मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी के पूर्वजों ने ही कांग्रेस पर दबाव बनाकर देश का विभाजन कराया था ।
उन्होंने कहा कि आज देश में अखंड भारत की सरकार है, जो देश को बांटने की बात करेगा उसे हमारी एजेंसियां खंड खंड करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि आज उतर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और आगे भी योगी सरकार ही बनेगी।
विज्ञापन
योगी ने दिया जवाब
ओवैसी की चुनौती के मद्देनदर योगी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं। अगर उन्होंने बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए) चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता ने उनकी चुनौती स्वीकार करते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अलगी बार भी सरकार बनाएगी।