ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या बसपा सुप्रीमो मायावती, सब एक जैसे हैं। यह कभी मुसलमान का हित नहीं सोचेंगे।
उन्होंने कहा कि मुलायम, माया और मोदी से दूरी बनाकर रखिए। उन्होंने कहा कि दंगों की असली गुनहगार सूबे की सरकार है।
वह मंगलवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के भदरसा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है। पिछले 15 वर्षों से मुलायम ने मुसलमानों को गुमराह कर रखा है। अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब आपके उत्तर प्रदेश में एक मजबूत संगठन है। जिसका नाम एआईएमआईएम है।