फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : राजभर से मुलाकात के बाद ओवैसी बोले - यूपी में मुसलमान-यादव की नहीं, विकास की होगी बात

Thu, 08 Jul 2021 10:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ओमप्रकाश राजभर और एआईएएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच लखनऊ में मुलाकात हुई। बैठक में तय हुआ है कि 15 जुलाई को दोनों दलों के प्रमुख संयुक्त रूप से मुरादाबाद में एक सभा करके विस चुनाव के अभियान की शुरूआत करेंगे।
 
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा के चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चेबंदी में जुटे विपक्षी दलों केबीटच गठबंधन की राजनीति जोर पकड़ने लगी है। अन्य पिछड़ी जातियों को अपने पक्ष में करने को लेकर छोटे व जातिगत आधार बने सियासी दलों ने लामबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच मुलाकात हुई। जिसमें भागीदारी संकल्प मोर्चा के सांगठनिक मामलों लेकर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ है कि 15 जुलाई को दोनों दलों के प्रमुख संयुक्त रूप से मुरादाबाद में एक सभा करके विस चुनाव के अभियान की शुरूआत करेंगे।

विज्ञापन


राजधानी के एक होटल में दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट की हुई मुलाकात में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भी जल्द फैसला करने पर भी विचार किया गया। बहराइच रवाना होने से पूर्व ओवैसी और राजभर के बीच आगामी विधनसभा चुनाव की तैयारियों व भागीदारी संकल्प मोर्चा के सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने मोर्चा को मजबूत और प्रभावी बनाने को लेकर खास चर्चा की गई। इस पर भी मंथन हुआ कि प्रदेश और कौन.कौन से छोटे दलों को मोर्चा में शामिल किया जा सकता है।

मुलाकात खत्म होने के बाद ओवैसी ने पत्रकारों से कहा कि यूपी में अब मुसलमान-यादव की गठजोड़ नहीं चलेगी। यहां सिर्फ विकास की बात होगी। उन्होंने कहा कि कोविड से अपने परिजनों को गंवाने लोग सरकार को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब लोगों की जान बचाने के लिए राजनीति की जाएगी। कोरोना से अनाथ हुए बच्चों और विधवा हुई महिलाओं की समस्याओं की चर्चा होगी।  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कारसेवकों से जुड़े बयान पर ओवैसी ने कहा कि हम उनसे कहेंगे कि गंगा में जो लाशें बह रही हैं और जो लोग कोरोना के कारण प्रदेश में मरे हैं, उनके नाम पर भी सड़कें बनाएं।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि हिन्दुस्तान में सबका डीएनए एक है। जो इंसान है वह इंसान ही रहेगा। डीएनए इसमें कहां चलेगा। मुस्लिमों में अशिक्षा का माहौल है। ड्रॉप आउट रेट मुस्लिमों में सबसे ज्यादा हैं। यूपी में हमारी पार्टी राजभर की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगीए सरकार बनाएंगे।

वहीं ओमप्रकाश राजभर ने वह और ओवैसी पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए संयुक्त कार्यक्रम करेंगे। इसकी शुरुआत 15 जुलाई से मुरादाबाद से होगी। आगे के कार्यक्त्रस्म तय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़ अन्य दलों के साथ आने पर उनका स्वागत किया जाएगा। यह भी कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों के कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल में यह बड़ा फेरबदल किया गया है। सिर्फ डिब्बा बदलने से गाड़ी पटरी पर नहीं लौटेगी इंजन भी बदलना होगा। दावा किया कि 2022 में राज्य में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी। सीटों के बंटवारे पर कहा कि यह बाद में बैठकर तय किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें