फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: बस हादसे में एआरटीओ प्रवर्तन ने दर्ज कराई एफआईआर, अब तक 17 मृतकों की शिनाख्त हुई

Thu, 29 Jul 2021 02:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एफआईआर में बस व ट्रक की ट्रैवल एजेंसी के मालिक, दोनों वाहनों के चालक और टोलकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि बस करीब साढे़ 4 घंटे खराब खड़ी रही इसके बावजूद एनएचआई के पेट्रोलिंग वाहन उसे नहीं देख सके और ना ही कोई मदद पहुंचाई गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुए बस हादसे में 18 लोगों की मौत के बाद एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा जिले के एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने कोतवाली रामसनेहीघाट में दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इस एफआईआर में बस व ट्रक की ट्रैवल एजेंसी के मालिक, दोनों वाहनों के चालक और टोलकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि बस करीब साढे़ 4 घंटे खराब खड़ी रही इसके बावजूद एनएचआई के पेट्रोलिंग वाहन उसे नहीं देख सके और ना ही कोई मदद पहुंचाई गई।

इसके तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं। इसके अलावा, मृतकों में एक और की पहचान हो गई है। अब कुल 17 मृतकों की पहचान हो गई है जबकि एक शव अज्ञात है जिसके बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मामले में पहले भी एक मुकदमा दर्ज किया जा चुका है जिसमें बस व ट्रक चालक, ट्रैवल एजेंसी के मैनेजर और मालिक को आरोपी बनाया गया हैद्घ पुलिस अब दोनों मुकदमों की जांच कर दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें