फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवा रंगकर्मी शुभांगी की मौत

Thu, 20 Feb 2020 03:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के पारा में डीसीएम ने स्कूटी सवार युवा रंगकर्मी युवती की जान ले ली। पारा पुलिस के मुताबिक, ई-ब्लॉक राजाजीपुरम निवासी शुभांगी पांडेय (22) दुबग्गा की ओर से राजाजीपुरम स्कूटी से आ रही थी। रास्ते में भूसा वाली गली में तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने युवती को ट्रॉमा पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके भाई शुभम ने तहरीर दी है।

युवा रंगकर्मी की असामयिक मौत से रंगकर्मी दुखी:  युवा रंगकर्मी  शुभांगी पांडेय की सड़क हादसे में असामयिक मौत पर नगर के रंगकर्मियों ने दुख जताया है। मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में शुभांगी की मौत के बाद दिन भर नगर के मायूस रंगकर्मी घर पहुंच कर और सोशल मीडिया पर उसे श्रद्धांजलि देते रहे।

निधन पर कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह, अशोक सूरी, नरेंद्र पंजवानी, अनुज मिश्रा, गायक इलियास खान, दबीर, संजय त्रिपाठी समेत तमाम ने दुख जताया। युवा रंगकर्मी मुकेश वर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह बैकुंठ धाम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें