लखनऊ। सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू की जोड़ी का योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल में शानदार प्रदर्शन जारी है। इस जोड़ी ने शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के विप्लव कुवले व विराज कुवले को 15-13, 17-15 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।
खिताबी मुकाबले के लिए अब उनकी भिड़ंत कर्नाटक के सुमित एआर व आर्या टी से खिताबी भिड़ंत होगी, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा के अभिनाश मोहंती व आयुष पटनायक को 15-8, 15-10 से पराजित किया। यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता के पुरुष एकल में तीसरी वरीय दिल्ली के गिनपॉल सोना व दूसरी वरीय हरियाणा के रवि जबकि महिला एकल में चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी व तीसरी वरीय हरियाणा की जिया रावत ने फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष युगल के सेमीफाइनल में सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने कोर्ट पर शानदार तालमेल दिखाया और पहला गेम 15-13 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी मुकाबला बराबरी का रहा और एक-एक अंक के लिए जोरदार टक्कर हुई। 15-15 से बराबरी के बाद अर्श व सौरव ने लगातार दो अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल क्वालिफायर से मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली दो जोड़ियों के बीच हुआ, जिसमें कर्नाटक के सुमित एआर व आर्या टी ने ओडिशा के अभिनाश मोहंती व आयुष पटनायक को 15-8, 15-10 से हराया।
महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी के खिलाफ पांचवीं वरीय गुजरात की श्रेया लेले ने घुटने में चोट के चलते मैच बीच में छोड़ दिया। उस समय रिजुल सैनी 15-9, 12-15, 13-12 से आगे थीं।
दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय हरियाणा की जिया रावत ने पांचवीं वरीय राजस्थान की स्नेहा लांबा को 15-4, 15-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय दिल्ली के गिनपॉल सोना ने छठी वरीय उत्तराखंड के अंश नेगी को 15-12, 12-15, 15-11 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय हरियाणा के रवि को फाइनल में प्रवेश मिल गया। उनके प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक के रघु क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद पारिवारिक कारणों के चलते टूर्नामेंट से हट गए थे।
प्रतियोगिता के मिश्रित युगल में गैर वरीय तमिलनाडु के संजय श्रीवास्तव डी व आद्या वरियानाथ ने छठी वरीय दिल्ली के नितिन कुमार व मणिपुर की प्रिया देवी कोंजेंगबम को 12-15, 18-16, 15-9 से हराकर उलटफेर किया। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के भव्य छाबड़ा व उत्तराखंड की अदिति भट्ट की क्वालीफायर जोड़ी ने दिल्ली के वंश देव व मिजोरम की लालरेमपुई को 15-8, 13-15, 15-13 से हराया। महिला युगल के पहले सेमीफाइनल में केरल की नयना एस.ओएसिस व तमिलनाडु की वर्षिनी विश्वनाथ नेकर्नाटक की रश्मि गणेश व अमृता पी को 15-11, 10-15, 16-14 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीय उत्तराखंड की अदिति भट्ट व महाराष्ट्र की श्रवाणी वालेकर ने कर्नाटक की नाइसा करियप्पा व तमिलनाडु की प्रवंदिका राघवन को 15-11, 15-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।