फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर व गरीबों के लिए समय से हों ठंड से बचाव के इंतजाम : मुख्य सचिव

Mon, 04 Nov 2019 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने ठंड की शुरूआत को देखते हुए शीतलहर से बचाव के लिए जरूरी तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने आश्रयहीन लोगों के लिए रैन बसेरे की वयवस्थाएं व गरीब एवं निराश्रित लोगों के लिए ठंड के मौसम में बांटे जाने वाले कंबलों को खरीदने की कार्यवाही समय से पूरा करने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज राजस्व, नगर विकास, पर्यावरण, कृषि एवं लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव को दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनपदों में समस्त जिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्तों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि शीतलहर से बचाव हेतु अलाव के लिये आवश्यक धनावंटन की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुये समय से अलाव जलाने की व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जाये। मुख्य सचिव ने कहा कि शीत ऋतु में वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिये कूड़ा, पॉलिथीन, पराली इत्यादि के जलाने की घटनाओं को पूर्ण रूप से रोका जाए, निर्देशों का पालन न करने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसानों को करें जागरूक

उन्होंने कहा कि पराली न जलाये जाने के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाये। साथ ही पराली जलाने से होने वाले कुप्रभावों के सम्बन्ध में जानकारी किसानों को दी जाये। पराली को खेत की मिट्टी में मिलाकर कम्पोस्टिंग हेतु अपेक्षित व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जाये।

निर्माण स्थलों के आस-पास धूल इत्यादि के नियंत्रण हेतु नियमित पानी के छिड़काव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। सड़क निर्माण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाये कि धूल न उड़े तथा जहां मिट्टी के ढेर हैं वहां पानी के छिड़काव की नियमित व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले अन्य सभी स्रोतों पर भी अपेक्षित कार्यवाही की जाये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें