फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: मेधावी अर्पिता बनीं एक दिन की डीएम, लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का दिया निर्देश

Tue, 08 Oct 2024 05:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

मेधावी अर्पिता सिंह को एक दिन के लिए सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एक दिन के लिए डीएम बनाई गईं अर्पिता सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मंगलवार को मेधावी अर्पिता सिंह को एक दिन का डीएम बनाया है। अर्पिता ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान लोगों की फरियादें सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर की छात्रा अर्पिता सिंह 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 7वां और जनपद की मेरिट में छठा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था। उसने कुल 483 अंक प्राप्त किये थे। अर्पिता ने आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से इंटर की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है।

अर्पिता के पिता अनिल सिंह आरआरडी इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं जबकि मां विनय कुमारी सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। अर्पिता यूपीपीएससी के माध्यम से सिविल सेवा में जाने की तैयारी कर रही है। उसने इसी को ही अपना लक्ष्य बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें