लखनऊ के ईको गार्डेन में एआरओ 2019 की परीक्षा के परिणाम के लिए प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शनस्थल पर ही दिवाली मनाई और सरकार से परिणाम घोषित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि उत्सव की बेला में वह परिजनों से दूर अघोषित जेल रुपी ईको गार्डन में अपने भविष्य के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम जारी होने तक वे क्रांति की अलख जलाएंगे और यहां पर डटे रहेंगे।