लखनऊ। विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम के टेनिस एरिना में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-12 व अंडर-14 में मंगलवार को कई मुकाबलों में उलटफेर देखने को मिले। बालक अंडर-14 प्री-क्वार्टर फाइनल में यूपी के अर्णव श्रीवास्तव ने पांचवीं वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ के कौटिल्य कुमार को कड़े मुकाबले में 6-3, 0-6, 10-8 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
प्रणय शुक्ला ने छठी वरीयता प्राप्त विभोर श्रीवास्तव को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। दूसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह के मुकाबला छोड़ने के कारण आरव शुक्ला को वॉकओवर मिला और उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महाराष्ट्र के आयुष देउसकर ने चौथी वरीयता प्राप्त बिहार के अंकुर आलोक को 6-0, 6-2 से हराकर उलटफेर किया।
शीर्ष वरीय तेजस सिंह और तीसरी वरीय पविथ सिंह ने भी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-12 में यूपी के अविघ्न वर्मा ने चौथी वरीयता प्राप्त रित्विक अस्थाना को 6-4, 6-1 से हराकर उलटफेर किया। सातवीं वरीयता प्राप्त अस्विक श्रीवास्तव, शीर्ष वरीय अंकुर आलोक, दूसरी वरीय मोहम्मद हमदान और पांचवीं वरीय अर्णव श्रीवास्तव ने भी जीत दर्ज की।
बालिका अंडर-14 क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीय सिद्धि सिंह ने शुभि रंजन को 6-4, 7-6(4) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्या ने विरिका अग्रवाल को 6-1, 6-3 से हराया। दूसरी वरीय सौंदर्या जायसवाल और शीर्ष वरीय अनाया सेन ने भी सीधे सेटों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालिका अंडर-12 में आठवीं वरीय अन्या चौधरी ने किमाया कार्तिकेय को 3-6, 6-3, 10-7 से हराया। महाराष्ट्र की समैरा ताम्हणे ने सातवीं वरीय विरिका अग्रवाल को 6-4, 6-2 से हराकर उलटफेर किया।
टेनिस एरिना में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप।
टेनिस एरिना में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप।
टेनिस एरिना में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप।
टेनिस एरिना में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप।
टेनिस एरिना में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप।
टेनिस एरिना में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप।