फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अर्जुनगंज फ्लाईओवर का निर्माण शुरू, साल भर में होगा पूरा

विज्ञापन
अर्जुनगंज फ्लाईओवर का निर्माण शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। सेतु निगम ने केसरीखेड़ा फ्लाईओवर के बाद सुल्तानपुर रोड पर एक और अर्जुनगंज में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि यह निर्माण एक वर्ष में पूरा हो जाएगा। फ्लाईओवर बनने से जनता ही नहीं वीआईपी काफिले का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन




यहां आवागमन प्रभावित किए बिना फ्लाईओवर के पिलर का प्लेटफाॅर्म बनकर तैयार हो गया है। एजेंसी अब पिलर की ढलाई शुरू करने जा रही है। सेतु निगम अफसरों ने बताया कि निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। आधारशिला 15 जनवरी को रखी गई थी।

30 मीटर लंबा होगा फ्लाईओवर



यह फ्लाईओवर लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर मरी माता मंदिर से लेकर अर्जुनगंज की तरफ 30 मीटर लंबा होगा। दोनों ओर एप्रोच मार्ग 300 मीटर लंबा होगा। यानी 150 मीटर अर्जुनगंज और 150 मीटर मरी माता मंदिर से पहले का मार्ग होगा। इससे आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन




इसलिए जरूरी था फ्लाईओवर

लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर वीआईपी काफिले का आवागमन काफी बढ़ गया है। इससे काफिला वाया अहमामऊ होकर शहीद पथ होते हुए एयरपोर्ट से लेकर कानपुर की ओर सुगमता से आवागमन करता है। मगर, अर्जुनगंज से अहमामऊ के बीच दोनों तरफ 20 से ज्यादा नव विकसित कॉलोनियों का यातायात बढ़ गया है। इससे अर्जुनगंज के पास सड़क संकरी पड़ने लगी और जाम में वीआईपी काफिले फंसने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें