फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Price rise: अरहर की दाल की कीमत बढ़ी, ऑनलाइन 233 रुपये प्रति किलो बिक रही

Sat, 06 Apr 2024 04:47 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अरहर की दाल के साथ ही उड़द की दाल की भी कीमतें बढ़ गई हैं। अरहर की दाल की ऑनलाइन कीमत तो दो सौ रुपये पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरहर दाल की कीमत एक बार फिर बढ़ी है। दो दिन पहले 140 रुपये किलो तक बिक रही दाल शुक्रवार को 160 रुपये तक पहुंच गई। वहीं ऑनलाइन तो प्रतिकिलो कीमत 233 रुपये हो गई है। निशातगंज के कारोबारी ने बताया कि होली के बाद जब बृहस्पतिवार को आर्डर लगाया तो इसमें 10 रुपये तक की बढ़ोतरी मिली।

विज्ञापन


वहीं, नरही के किराना व्यवसायी का कहना है कि कीमत में अचानक तेजी आई है। फुटकर में दाल प्रतिकिलो 140 से 160 रुपये हो गई है। कारोबारियों के मुताबिक, उड़द की दाल भी महंगी हुई है। इसकी थोक कीमत 95 से 100 रुपये हो गई है। खुले बाजार में 10 से 20 फीसदी की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी पथ पर रेलिंग लगाए जाने से व्यापारी नाराज, बंद कर दी दुकानें, बोले- हितों का ध्यान रखे सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: रामनवमी को लेकर बदली रामलला के दर्शन की टाइमिंग, 15 से 17 अप्रैल तक लागू होगी नई व्यवस्था


लखनऊ दाल एंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के अजय केसरवानी के मुताबिक, नई फसल आने के कारण स्टाकिस्ट सक्रिय हो गए हैं। जिन राज्यों में मुख्य रूप से इसकी फसल अच्छी हुई है, वहीं पर इसे रोक लिया गया है। इससे अन्य देसी मंडियों में आवक कम हो गई है। वहीं, भारत भूषण गुप्ता के मुताबिक, त्योहार के दिनों में लेबर की कमी का संकट भी रहता है, इसका असर भी सप्लाई पर पड़ता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें