फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नक्शा बनवाने में मदद करेंगे आर्किटेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भवन का नक्शा बनवाने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। एलडीए इसके लिए योग्य आर्किटेक्टों का पैनल तैयार करेगा, जो नक्शा पास कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। इनके चयन के लिए प्राधिकरण ने आवेदन भी मांगे हैं।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में आवासीय एवं व्यावसायिक भवन बनाने के लिए नागरिकों को प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना होता है। इसके लिए निजी स्तर पर आर्किटेक्ट ढूंढने पड़ते थे, जिसमें कई बार बिचौलिए सामने आ जाते हैं। इससे लोगों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ जाता है और धोखाधड़ी की आशंका भी बनी रहती थी।

इसके अलावा कई मामलों में आर्किटेक्टों की ओर से जमा किए गए मानचित्र तकनीकी खामियों के कारण निरस्त हो जाते हैं। इससे मानचित्र की स्वीकृति कराने में अनावश्यक देरी होती है। इसे देखते हुए ही अब योग्य आर्किटेक्टों का पैनल बनाया जाएगा। पैनल में शामिल किए आर्किटेक्टों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को सीधे प्रमाणित और विश्वसनीय सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन






पंजीकृत आर्किटेक्ट ही कर सकेंगे आवेदन

मुख्य नगर नियोजक केके गौतम ने बताया कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में पंजीकृत आर्किटेक्ट ही पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयनित आर्किटेक्टों को उपलब्धता के आधार पर प्राधिकरण कार्यालय में कार्य के लिए जगह भी उपलब्ध कराई जाएगी। आर्किटेक्ट के लिए 75 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से फीस निर्धारित की गई है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले आर्किटेक्टों को प्राधिकरण 50,000 रुपये तक की तिमाही प्रोत्साहन राशि भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें