फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विश्व वॉलीबॉल चैंपियनशिप में चमके अप्रतिम-कार्तिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्तिक सहरावत और अप्रतिम भदौरिया ने विश्व स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (अंडर-15) में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम भले ही मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में तुर्की से हार गई, पर इन खिलाड़ियों ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता चीन के शांगलू में खेली जा रही है। कार्तिक सहरावत भारतीय टीम के कप्तान थे और उन्होंने टीम का बेहतरीन नेतृत्व किया। अप्रतिम भदौरिया ने भी हर मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर टीम को मजबूती दी। भारतीय टीम ने ब्राजील, बुल्गारिया और डेनमार्क जैसी मजबूत टीमों को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए यह उपलब्धि खास है क्योंकि उसके दो खिलाड़ी एक साथ विश्व स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्तिक और अप्रतिम दोनों कक्षा 10 के छात्र हैं।
उन्होंने वर्ष 2022-23 में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में वॉलीबॉल खेल के अंतर्गत प्रवेश लिया था। इससे पहले वर्ष 2024-25 में थाईलैंड में एवीसी अंडर-16 एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। दिसंबर 2025 में चीन के शांगलू में एशियन स्कूल्स अंडर-15 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरकार की खेल नीति से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें