फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में अब सिर्फ 500 रुपये में मिलेगी आधुनिक पीआरपी थेरेपी

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। गंभीर चोट, जोड़ों के दर्द, बाल झड़ने, पुराने घाव और त्वचा संबंधी कई समस्याओं के इलाज के लिए अब मरीजों को महंगी प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी (पीआरपी) पर हजारों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो. तूलिका चंद्रा के नेतृत्व में ऑटोलॉगस पीआरपी थेरेपी की सुविधा शुरू कर दी गई है। यहां यह उपचार मात्र 500 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

पीआरपी थेरेपी में मरीज के शरीर से 40 से 50 मिलीलीटर रक्त लेकर विशेष प्रक्रिया से प्लेटलेट्स और ग्रोथ फैक्टर्स से भरपूर प्लाज्मा तैयार किया जाता है। इसके बाद उसी मरीज के प्रभावित हिस्से में इसे इंजेक्ट किया जाता है, चूंकि इसमें मरीज के अपने ही रक्त का उपयोग होता है, इसलिए एलर्जी या शरीर में इसे अस्वीकार किए जाने की आशंका बेहद कम रहती है।
विज्ञापन

कई तरह की चोट व बीमारी में है कारगर

यह थेरेपी खेल के दौरान लगी मांसपेशियों, टेंडन और लिगामेंट की चोट, घुटनों के शुरुआती ऑस्टियोआर्थराइटिस, बाल झड़ने, चेहरे की झुर्रियां और मुंहासों के निशान कम करने के साथ ही लंबे समय से नहीं भर रहे घावों के उपचार में भी उपयोगी मानी जाती है। उपचार के बाद मरीज सामान्य तौर पर उसी दिन अपनी नियमित दिनचर्या शुरू कर सकता है। हालांकि, पूरा लाभ दिखने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं और जरूरत के अनुसार एक से अधिक सत्र भी करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


बाजार में काफी महंगी है यह थेरेपी

अब तक इस थेरेपी के लिए बाजार में उपलब्ध किट के कारण प्रति सत्र करीब 8,000 रुपये तक खर्च आता था। केजीएमयू ने इसे मात्र 500 रुपये में उपलब्ध कराकर आधुनिक उपचार को आम और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की पहुंच में ला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें