फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तीन बायो सीएनजी प्लांट लगाने को मिली मंजूरी, कचरे से बनेगा ईंधन

Tue, 05 Mar 2019 06:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
Bio gas plant
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने यूपी में प्रस्तावित पांच में से तीन बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस बाबत केंद्र सरकार की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया है। शेष दो प्लांट को एलओआई जारी करने की कार्यवाही प्रक्रिया में है। इन पांच प्रोजेक्टों में लगभग 110 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 125 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने राज्य जैव ऊर्जा उद्यम प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत पांच बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। चीनी मिलों के प्रेस मड, गोबर व सब्जी मंडी के फल व सब्जी के कचरे से बायो सीएनजी का उत्पादन किया जाना है। प्रत्येक यूनिट करीब 120 टन कचरा का उपयोग कर प्रतिदिन पांच से छह टन बायो सीएनजी का उत्पादन करेगी। इस सीएनजी का इस्तेमाल वाहन ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। बता दें, प्रदेश सरकार ने इन पांच यूनिटों के लिए उत्पादन की मंजूरी के बाद एलओआई जारी करने के लिए केंद्र सरकार की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को प्रस्ताव भेजा था। 

राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के समन्वयक पीएस ओझा ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने निवेशक आनंद मंगल, पीएस ग्रीन गैस व मित्तल इंटरप्राइजेज को एलओआई जारी कर दिया है। आनंद मंगल मेरठ में, पीएस ग्रीन गैस मुजफ्फरनगर में व मित्तल इंटरप्राइजेज हापुड़ में बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 46 रुपये/लीटर खरीदेंगी बायो सीएनजी

बायो सीएनजी का उत्पादन करने वाले निवेशकों को अपने उत्पाद बेचने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। ऑयल कंपनियां यहां तैयार होने वाली बायो सीएनजी 46 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेंगी। वहीं प्रदेश सरकार ने एसजीएसटी में छूट देने का फैसला किया है। वर्तमान में बायो सीएनजी पर जीएसटी 5 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें