फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के पहले डीटीटीआई को अनुमति, महीनेभर में शुरू होंगे ड्राइविंग टेस्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर (डीटीटीआई) बंथरा में बनकर तैयार हो गया है। इसे परिवहन विभाग से अनुमति भी मिल गई है। बरेली की एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अब महीनेभर के अंदर यहां काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में डीएल आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बंथरा जाना होगा।
विज्ञापन

लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन बनता है। इसके बाद परमानेंट डीएल बनवाने के लिए आवेदक अभी तक ट्रांसपोर्टनगर व देवा रोड एआरटीओ जाते थे, जहां बायोमीट्रिक व दस्तावेजों की जांच के बाद ड्राइविंग टेस्ट देते थे, लेकिन अब टेस्ट डीटीटीआई में देना होगा। लखनऊ में कुल चार सेंटर खोले जाने हैं। इसमें से पहले सेंटर को बृहस्पतिवार को अनुमति मिल गई है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीटीटीआई के एक्शन प्लान, कर्मचारियों की भर्ती आदि की रिपोर्ट देने के बाद एजेंसी को आईडी पासवर्ड जनरेट होंगे, जिसके बाद ड्राइविंग टेस्ट शुरू हो सकेगा।

45 किमी तक बढ़ी आवेदकों की दाैड़
अभी तक ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ आने वाले आवेदक यहीं ड्राइविंग टेस्ट देकर डीएल बनवा लेते थे, लेकिन अब उन्हें बंथरा जाना होगा। इससे उन्हें 15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं, देवा रोड एआरटीओ से डीएल बनवाने वालों को करीब 45 किमी अतिरिक्त सफर तय करना होगा। हालांकि, लखनऊ के अन्य डीटीटीआई खुल जाने पर उन्हें राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें