लखनऊ। राजधानी स्थित अलीगंज राजकीय आईटीआई परिसर में शनिवार को टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस ड्राइव में अप्रेंटिसशिप और ट्रेनी के कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित युवाओं को 14 हजार मासिक मानदेय, प्लांट तक बस सेवा, दोपहर का भोजन, यूनिफॉर्म और चिकित्सा सुविधा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि यह भर्ती उत्तराखंड के पंतनगर स्थित टाटा प्लांट के लिए की जा रही है। हाईस्कूल और आईटीआई पास युवा, जिनकी उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच है, अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंपस ड्राइव में भाग ले सकते हैं।
22 जून तक प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम मौका
राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 22 जून रात 12 बजे तक आवेदन करने का अंतिम अवसर है। हाईस्कूल उत्तीर्ण ऐसे छात्र जो अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन अवश्य करें।