फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 31 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 10 Jan 2021 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Madrasa
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की साल 2021 के सेकंडरी (मुंशी-मौलवी), सीनियर सेकंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल की परीक्षाओं के लिये ऑनलाइन आवेदन सोमवार से किये जा सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा मदरसा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2021 की परीक्षाओं में भाग लेने वाले सेकंडरी, सीनियर सेकंडरी, कामिल और फाजिल के छात्र व छात्रएं 11 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन मदरसों के माध्यम से ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। इस बार किसी भी दशा में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि इन आवेदनों से जुड़े परीक्षा शुल्क और जरूरी दिशा निर्देश मदरसा शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है। चालान के जरिये परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी तय की गई है। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन आवेदन मंजूर नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें