फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड व एमपीएड के लिए हुई आवेदनों की घोषणा

Sun, 02 Aug 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन रविवार से शुरू हो जाएंगे। बीपीएड पाठ्यक्रम में आवेदन नौ और एमपीएड में छह अगस्त तक किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन पद्धति पर होगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म तथा ब्रोशर डाउनलोड कर सकेंगे। दाखिले लिखित और फिजिकल परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए दोनों पाठ्यक्रमों की आवेदन फीस 1050 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को एडमिशन फॉर्म के लिए 650 रुपये चुकाने होंगे।

शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी किया जा रहा है। दोनों पाठ्यक्रमों में दो अगस्त से आवेदन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


एमपीएड पाठ्यक्रम की 30 सीटों के लिए दो से छह अगस्त के बीच आवेदन किए जा सकेंगे। सात अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोज किया जाएगा। इसके अगले दिन आठ अगस्त को फिजिकल टेस्ट होगा। 11 तारीख को मेरिट सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

इसी तरह बीपीएड की 50 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ अगस्त तक चलेगी। 11 अगस्त को दाखिले के लिए टेस्ट लिया जाएगा। इसके अगले दिन 12 अगस्त को फिजिकल टेस्ट होगा। 14 अगस्त को मेरिट सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

इस साल एक ही साल के होंगे पाठ्यक्रम

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन (एनसीटीई) ने बीएड, एमएड के साथ ही बीपीएड और एमपीएड दो साल के करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय समेत सभी विश्वविद्यालयों ने बीएड और बीपीएड पाठ्यक्रम दो साल अवधि के करते हुए दाखिले दे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रम इस साल एक वर्ष की अवधि वाले ही होंगे।

दोनों पाठ्यक्रमों का सिलेबस दो साल के हिसाब से तैयार न हो पाने के कारण फिलहाल ये कोर्स इस साल एक साल के ही होंगे। नसीटीई ने पाठ्यक्रमों की सीट के संबंध में भी गाइडलाइन जारी की है। जिनके अनुसार बीएड और बीपीएड पाठ्यक्रम में एक सेक्शन 100 तथा एमएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में 50 सीट होंगी।

लविवि में नई गाइडलाइन लागू न हो पाने के कारण इस साल बीपीएड में 50 और एमपीएड में 30 सीट ही होंगी। प्रो. मनोज दीक्षित के अनुसार नई गाइडलाइन के हिसाब से पाठ्यक्रम वर्ष 2016-17 से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें