फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की जाली में बंद प्याज हुआ चोरी, एफआईआर लिखने के लिए दी तहरीर

Tue, 10 Dec 2019 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्याज - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों ने इसे बहुमूल्य बना दिया है। हाल ये है कि सब्जी की दुकानों से प्याज चोरी होने लगा है। राजधानी लखनऊ के मवइया सब्जी मंडी में दुकान लगाने वाले वीरेंद्र कुमार साहू की दुकान से लोहे की जाली में बंद तीन बोरी प्याज चोरी हो गया है। जिसकी शिकायत करते हुए उन्होंने आलमबाग कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


सब्जी विक्रेता वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि वह हर रोज की तरह आठ दिसंबर को भी आलू व प्याज बोरे में भरकर उसे लोहे की जाली में बंद कर घर चले गए थे। नौ दिसंबर को जब वह सुबह दुकान खोलने आए तो दुकान से तीन बोरी प्याज और दो बोरी लहसुन कोई ताला तोड़कर चुरा ले गया।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता ने एफआईआर लिखाने के लिए तहरीर देकर चोरी हुए सामान की वापसी करवाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें