उत्तर प्रदेश के विवि और महाविद्यालयों में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है।
ऑनलाइन आवेदन एवं उससे संबंधित दिशा निर्देश, लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.lkouniv.ac.in पर शाम 6:00 बजे के बाद उपलब्ध होंगे।
जो अभ्यर्थी बीएड पाठ्यक्रम 2021-23 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बिना विलम्ब शुल्क के साथ 15 मार्च और विलम्ब शुल्क के साथ 22 मार्च 2021 है।