फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः 26 डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में जहां मुख्य कोर्सो में प्रवेश आवेदन 17 अगस्त तक होंगे। वहीं विवि प्रशासन ने 26 डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू कर दी। प्रवेश आवेदन विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन होंगे। आवेदन की आखिरी तिथि 31 अगस्त है।

विज्ञापन


इसके लिए सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। लविवि ने पिछले कई साल से डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संबंध में चली आ रही एडऑन की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है। अब सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीधे आवेदन किया जा सकेगा।

अभी तक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में केवल लविवि के किसी नियमित पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी ही दाखिला ले सकते थे। डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के पाठ्यक्रमों को रिवाइज करने के बाद विभागाध्यक्षों से उनके यहां संचालित होने लायक डिप्लोमा के प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके आधार पर ऐसे 26 डिप्लोमा पाठ्यक्रम के आवेदन शुरू किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में होंगे दाखिले

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें