फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन अब ३० तक, यूजीसी की ओर से जारी पत्र के बाद बढ़ाई गई तिथि

विज्ञापन
लखनऊ विवि ने स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने यहां स्नातक के प्रवेश फार्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। पूर्व में यह तिथि 20 जुलाई थी।
विज्ञापन

चूंकि अभी तक सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं और हाल में यूजीसी ने भी इसे लेकर निर्देश जारी किया है। इसे देखते हुए प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
यूजीसी की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में कहा गया कि चूंकि अभी सीबीएसई बोर्ड का परिणाम नहीं आया है।
इसे देखते हुए कोई भी विश्वविद्यालय अपने यहां एडमिशन विंडो बंद नहीं करेगा। इसका संज्ञान लेते हुए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी लखनऊ विवि की वेबसाइट पर एडमिशन पेज में यूजी एडमिशन पर जाकर आवेदन करें। इसके अलावा मोबाइल के जरिये भी विवि की वेबसाइट पर जाकर या विवि का एप डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल पीजी कॉलेज भी बढ़ाएगा आवेदन तिथि
यूजीसी के निर्देश के बाद नेशनल पीजी कॉलेज भी अपने यहां प्रवेश आवेदन की तिथि और घोषित प्रवेश परीक्षा की तिथि में भी परिवर्तन करेगा। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शुक्रवार को बैठक कर तिथि तय की जाएगी। फिलहाल प्रवेश आवेदन की तिथि 21 जुलाई है।
सहयुक्त कॉलेजों को कम मिली पीएचडी सीटें
लखनऊ विवि सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) ने पीएचडी में कई विषयों में सीटों के कम आवंटन की बात कही है। लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय व महामंत्री डॉ. अंशू केडिसा की ओर से रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर कहा गया है कि पहली बार यूजी स्तर के शिक्षकों को पीएचडी की सीटों का आवंटन किया गया है। इसमें बॉटनी, मैथ्स और एआईएच आदि विषयों में कम सीटें आवंटित की गई हैं। इसका संज्ञान लेते हुए संशोधित सूची जारी की जाए।
बीएससी का स्पेशल बैक जल्द कराने की मांग
लखनऊ विवि व सहयुक्त महाविद्यालयों के बीएससी पांचवें सेमेस्टर आर्गेनिक केमिस्ट्री की परीक्षा में बैक लगे छात्रों के लिए स्पेशल बैक पेपर कराने की मांग एक बार फिर उठी है। इस मामले में बृहस्पतिवार को एनएसयूआई और आइसा के पदाधिकारियों ने डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात की। डीएसडब्ल्यू ने इसके लिए दो दिन का समय मांगा है। एनएसयूआई कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह ने कहा कि तिथि घोषित नहीं होती है तो आंदोलन होगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

बीफार्मा पहले सेमेस्टर का परिणाम जारी
लखनऊ विवि के बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। 2021 सत्र में 110 छात्रों ने प्रवेश लिया और सभी 110 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 88 फीसदी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें प्रथम स्थान अदीबा अनीस 90.6 फीसदी, द्वितीय स्थान आयुषी श्रीवास्तव व ज्योति गुप्ता 87 फीसदी तथा तृतीया स्थान इशानी श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। 41 छात्रों ने 75 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें