फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी को ‘अजहर जी’ कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर, जांच जारी

Wed, 13 Mar 2019 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।
विज्ञापन

जैश आतंकी अजहर मसूद को जी कहकर संबोधित करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अधिवक्ता अरविंद ने कैसरबाग कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अधिवक्ता के अनुसार, उन्होंने समाचार पत्र और टीवी चैनल पर राहुल गांधी का बयान देखा। वह आतंकवादी अहजर मसूद को अजहर जी कहकर संबोधित कर रहे हैं।

ऐसा करके उन्होंने देश की जनता की भावनाओं पर कुठाराघात किया है। उनका यह कृत्य देशहित में नहीं है। बकौल अरविंद, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें