फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती : सभी अभ्यर्थियों को छह प्रश्नों के मिलेंगे ग्रेस अंक

Sat, 18 Aug 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा-2016 (2) के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए संपन्न लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है। आयोग ने छह प्रश्नों के लिए समस्त अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि लिखित परीक्षा के सभी आठ सेटों की उत्तर कुंजी 24 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। इस पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। आयोग ने 10 प्रश्नों के उत्तर में संशोधन किया है और छह के लिए समस्त अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक देने का फैसला किया है।

परीक्षा से संबंधित आठ सेटों की संशोधित उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

तकनीकी सहायक व सहायक अनुदेशक के इंटरव्यू 23 से

यूपीएसएसएससी ने सम्मिलित तकनीकी सहायक एवं सहायक अनुदेशक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2016 की लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 23 व 24 अगस्त को होंगे। आयोग के सचिव ने बताया है कि यूपी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ के 16 तरह के तकनीकी सहायक के 34 पद तथा सहायक अनुदेशक के 36 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इन 70 पदों के लिए लिखित परीक्षा में 388 अभ्यर्थी अर्ह पाए गए हैं।

इनका साक्षात्कार 23 व 24 अगस्त को आयोजित होगा। 23 अगस्त को 200 व 24 अगस्त को 188 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को नौ बजे रिपोर्ट करना है। अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार व अन्य प्रपत्र 14 अगस्त से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें