फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भंडारों में करें प्लास्टिक से परहेज करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बड़े मंगल की परंपरा सैकड़ों वर्षों पुरानी है। जिले में इसे स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने दारुलशफा स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आयोजक स्वच्छता का ध्यान रखें, भंडारों का पंजीकरण कराएं और प्लास्टिक-पॉलिथीन का उपयोग बिल्कुल न करें। साथ ही कूड़ेदान की व्यवस्था कर लोगों को भी जागरूक करें कि सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। लघु उद्योग भारती की प्रांत उपाध्यक्ष रीता मित्तल ने भी भंडारों में प्लास्टिक के दोने-पत्तल और गिलास का इस्तेमाल न करने अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक (पूर्वी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड) अनुपम श्रीवास्तव, मंगलमान अभियान के संयोजक डॉ. रामकुमार तिवारी, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, लोक भारती के उमेश गुप्ता, लखनऊ के महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें