आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई है। गायत्री को पिछले दिनों एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।
विज्ञापन
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री के खिलाफ अमेठी कोतवाली में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि विधिक औपचारिकताएं पूरी करके पूर्व मंत्री के खिलाफ अपील हाईकोर्ट भेज दी गई है। ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।