फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक क्लिक में मिलेगी यूपी के 7000 होटलों की जानकारी

Fri, 19 Feb 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के मोबइल एप पर सैलानियों को महज एक क्लिक में सूबे के सात हजार होटलों की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन


यही नहीं, वे होटल के कमरों का किराया व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे। पर्यटन विभाग जल्द ही यह एप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

पर्यटन विभाग की इस योजना में शामिल करने के लिए सूबे के सात हजार होटलों को चिह्नित किया गया है। इनमें बड़े, मध्यम और छोटे, सभी तरह के होटल शामिल हैं। इन होटलों के मालिकों से पूरा ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन


मसलन, उनके यहां मौजूद विभिन्न श्रेणियों के कमरों का किराया कितना है। किस श्रेणी में कितने रूम हैं। पर्यटन विभाग की इस योजना में वे शामिल होना चाहते हैं या नहीं। नए एप को पर्यटन विभाग अपनी एक नई वेबसाइट से लिंक करेगा।
विज्ञापन

अगले वर्ष ही लांच कर दिया जाएगा एप

इस वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले होटल व्यवसायियों को किराए समेत सभी जानकारियों को अपडेट करने के लिए एक पासवर्ड दिया जाएगा। वेबसाइट के साथ लिंक होने की वजह से एप पर भी जानकारियां अपडेट होती रहेंगी।

पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में ही यह ऐप लॉन्च करा दिया जाएगा। इसके लिए सभी शहरों की होटल एसोसिएशनों से संपर्क किया जा रहा है।

ऑनलाइन पेमेंट के जरिये होटलों की बुकिंग
पर्यटक अपना लॉगिन बनाने के बाद एप पर होटल की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। उन्हें ऑनलाइन पेमेंट के लिए विभिन्न बैंकों का ऑप्शन दिया जाएगा। कुल मिलाकर यूपी आने वाले पर्यटकों को ठहरने, खाने और घूमने आदि की व्यवस्था के लिए ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ मुहैया कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें