पर्यटन विभाग के मोबइल एप पर सैलानियों को महज एक क्लिक में सूबे के सात हजार होटलों की जानकारी मिल जाएगी।
यही नहीं, वे होटल के कमरों का किराया व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे। पर्यटन विभाग जल्द ही यह एप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
पर्यटन विभाग की इस योजना में शामिल करने के लिए सूबे के सात हजार होटलों को चिह्नित किया गया है। इनमें बड़े, मध्यम और छोटे, सभी तरह के होटल शामिल हैं। इन होटलों के मालिकों से पूरा ब्यौरा मांगा गया है।
मसलन, उनके यहां मौजूद विभिन्न श्रेणियों के कमरों का किराया कितना है। किस श्रेणी में कितने रूम हैं। पर्यटन विभाग की इस योजना में वे शामिल होना चाहते हैं या नहीं। नए एप को पर्यटन विभाग अपनी एक नई वेबसाइट से लिंक करेगा।