फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: अपना दल (एस) ने सभी मंडलों में नियुक्त किए क्षेत्रीय प्रभारी

Mon, 19 Feb 2024 11:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपना दल (एस) ने आशीष पटेल को लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, आगरा, चित्रकूट व अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी क्षेत्रीय प्रभारी अपने-अपने मंडलों में पड़ने वाले जिला संगठन की ईकाइयों का काम देखेंगे।
विज्ञापन
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल (एस) ने प्रदेश के सभी मंडलों में क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति की है। क्षेत्रीय प्रभारी अपने-अपने मंडलों में पड़ने वाले जिला संगठन की ईकाइयों का काम देखेंगे। वहीं, विभिन्न राष्ट्रीय मंच में भी सचिवों की नियुक्ति की गई है। क्षेत्रीय प्रभारियों के सांगठनिक कार्यों की निगरानी के लिए विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


मंडल के क्षेत्रीय प्रभारियों को संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी भी दी गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल को लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, आगरा, चित्रकूट व अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है।

विधायक राम निवास वर्मा को देवीपाटन व बस्ती, जयकुमार जैकी को कानपुर व झांसी के अलावा अन्य को भी जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ मंडल का क्षेत्रीय प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को, अयोध्या का केके पटेल और देवीपाटन का रामनयन पटेल को बनाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) मुन्नर प्रजापति की ओर से जारी सूची के मुताबिक नेम सिंह बहेलिया (मुरादाबाद) को अनुसूचित जाति/जनजाति मंच, रामदरस पटेल (आजमगढ़) को किसान मंच का राष्ट्रीय सचिव और प्रभा पाल (झांसी) को पार्टी की महिला मंच का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। छेदीलाल सिंह पटेल (कौशांबी) को विधि मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें