फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: भाजपा के गठबंधन दल ने भी घोषित किए प्रत्याशी

Mon, 30 Jan 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपना दल का अनुप्रिया खेमा अपना दल (सोनेलाल) के नाम से पंजीकृत नए दल से चुनाव मैदान में उतरेगा। अनुप्रिया पटेल ने रविवार को दिल्ली में पांच प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। उनके  प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह ‘कप-प्लेट’ होगा।
विज्ञापन


अपना दल (सोनेलाल) के प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी का विवाद चुनाव तक हल होने की संभावना नहीं है।

ऐसे में किसी पक्ष के पास पार्टी के नाम समेत बैनर, झंडा व फॉर्म ‘ए’ व ‘बी’ का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं रह गया है। कोई भी पक्ष अपना दल के नाम पर अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतार सकता। इसलिए अनुप्रिया ने नए दल के तौर पर पंजीकृत अपना दल (सोनेलाल) के बैनर तले प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि अनुप्रिया ने भाजपा गठबंधन के तहत मिले सीटों में फिलहाल पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने नए दल को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। उधर, सपा नेता व पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल अपना दल (सोनेलाल) में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उनके बेटे को मिर्जापुर की छानबे सीटे से टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा को अध्यक्ष बनाने का भेजा था प्रस्ताव

- फोटो : amar ujala
बृजेन्द्र ने बताया कि समझौते की ओर कदम बढ़ाते हुए अपना दल (सोनेलाल) की संयोजक बनने के बाद अनुप्रिया की ओर से कृष्णा पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन पल्लवी पटेल के दबाव में उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

ये हैं प्रत्याशी
डॉ. आरके वर्मा- विश्वनाथगंज (प्रतापगढ़), संगमलाल गुप्ता-प्रतापगढ़ सदर, राहुल प्रकाश कोल- छानबे (मिर्जापुर), जय कुमार सिंह पटेल - जहानाबाद (फतेहपुर) व चौधरी अमर सिंह-शोहरतगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें