मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने निर्भया केस में नाबालिग आरोपी के छूटने के बाद एक बड़ा ऐलान किया है। अपर्णा यादव इस फैसले के विरोध में 24 दिसंबर को लखनऊ में काला दिवस मनाएंगी।
अपर्णा यादव ने एक प्रेस कांफ्रेस में बताया कि उनकी सामाजिक संस्था बी अवेयर निर्भया केस के विरोध में काला दिवस बनाएगी। विरोध में 1090 चौराहे पर 24 दिसंबर को काले गुब्बारे उड़ाए जाएंगे।
अपर्णा ने बताया, निर्भया कांड को लेकर सोशल मीडिया, व्हाटसएप, ब्लैक ड्रापबाक्स आदि के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।