फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने किया एनआरसी का समर्थन, कहा- जो भारत का उसे क्या दिक्कत है

Tue, 17 Dec 2019 05:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर्णा यादव
विज्ञापन

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजनशिप और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शन के बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने एनआरसी के पक्ष में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जो भारत का है उसे रजिस्टर में अंकित होने में क्या दिक्कत है।

विज्ञापन


बता दें कि अपर्णा पहले भी अपनी पार्टी से अलग राय रखती रही हैं। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनआरसी को भाजपा की डराने वाली रणनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि एनआरसी अगर लागू हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही यहां से जाना पड़ जाएगा क्योंकि वह उत्तराखंड के हैं।

एनआरसी व सीएए के खिलाफ रविवार रात जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सोमवार को देश भर के कई विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए एनआरसी व सीएए का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना है कि इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए यह देश व संविधान के खिलाफ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें