फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनुष्का और रिद्धि ने बनाई फाइनल में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अनुष्का श्रीवास्तव और रिद्धि दुबे के बीच जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल खेला जाएगा। अनुष्का ने पलक को 30-30 और रिद्धि ने अपराजिता घोषाल को 30-17 से पराजित किया।
विज्ञापन


विनय खंड मिनी स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका एकल फाइनल मेघना प्रकाश और अपराजिता घोषाल के बीच होगा। मेघना ने गौरी दुबे को 15-3, 15-8 और अपराजिता ने श्रेयांशी मिश्रा को 15-4, 15-12 से हराया। प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रिद्धि दुबे ने स्वास्तिका कुशवाहा को 15-2, 15-3 और दूसरे सेमीफाइनल में राधिका अग्रवाल ने श्रेयांशी मिश्रा को 15-11, 15-3 से पराजित किया।

बालक अंडर-19 एकल वर्ग में अक्षत दुबे ने एश्वर्य वर्मा को 8-15, 15-12, 15-19 और अतुल मोहन त्रिपाठी ने तरुण शर्मा को 15-11, 15-11 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया, जबकि अंडर-17 बालक एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अनंजय सिंह ने आर्यन सिंह को 16-14, 6-15, 16-14 और दूसरे सेमीफाइनल में एश्वर्य वर्मा ने प्रतीक राज को 15-6, 15-3 से पराजित किया। प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में दिविज सिंह और अक्षत पांडेय ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें