अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवर अभियंता भर्ती के लिए 206 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची व पुनरीक्षित कट ऑफ जारी की है। आयोग की ओर से अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन के 4568 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
इसमें अवर अभियंता कृषि के लिए 136 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची, अवर अभियंता मुद्रण के 5, अवर अभियंता ऑटो मोबाइल के लिए 65 की अनुपूरक सूची जारी की है।
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इसके अनुसार आगे की कार्रवाई करें।
नव चयनित 211 अवर अभियंता को मिली तैनाती
सिंचाई विभाग में नव चयनित 211 अवर अभियंता (सिविल )को सोमवार को उनके पसंदीदा स्थान पर तैनाती दी गई। तेलीबाग स्थित प्रकल्प भवन में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र स्वतंत्र देव सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए।