फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ बदमाश अनुज सिंह का अंतिम संस्कार, डकैती कांड में था आरोपी

Tue, 24 Sep 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

सुल्तानपुर में सराफा लूट कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में कर दिया गया। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
1 of 5
अंतिम संस्कार के समय विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मुठभेड़ में मारे गए सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी बदमाश अनुज प्रताप सिंह का मंगलवार की दोपहर पैतृक गांव जनापुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। इस दौरान गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। एहतियातन अभी भी गांव में पुलिस तैनात है।

मोहनगंज थाना क्षेत्र के जनापुर गांव निवासी अनुज प्रताप सिंह उन्नाव जनपद में एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया था। वह सुल्तानपुर सराफा कारोबारी के यहां पड़ी डकैती का आरोपी था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर शाम अनुज का शव गांव लाया गया था। गांव में रात को भी पुलिस तैनात की गई थी।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
आज दोपहर के करीब परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस घटना को लेकर लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
घटना को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी भी दिखी। कई लोग दबी जुबान कह रहे थे कि अनुज पर चंद मुकदमें थे। कई अन्य अपराधियों पर बड़े मुकदमें हैं, फिर भी उन पर ऐसी कार्रवाई नहीं हो रही है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
गांव में सन्नाटा छाया है। एक-दो घरों के बाहर कुछ लोग बैठे नजर आए। सभी आपस में इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे थे लेकिन इस बाबत पूछने पर अधिकतर लोग या तो चुप्पी साध ले रहे थे या फिर घटना को गलत बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
शव के अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस ने भी तैयारी कर रखी थी। शव जब घर से निकला तो गांव में काफी पुलिस बल लगा दिया गया। हालांकि परिजनों ने शांतिपूर्ण ढंग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ राकेश सिंह का कहना है कि अनुज के शव का शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार किया गया है। माहौल शांत है। एहतियात के तौर पर कुछ पुलिसकर्मियों को गांव में लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें