फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार रुपये मानदेय करवाने के लिए उतरे अनुदेशक, पुलिस से भिड़े

Mon, 11 Sep 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अनुदेशक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मानदेय 17 हजार रुपये करने की मांग को लेकर लक्ष्मण मेल मैदान से सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय को घेरने जा रहे पूर्व माध्यमिक अंशकालिक अनुदेशकों को पुलिस ने गेट बंद कर रोक दिया। इससे नाराज अनुदेशकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर वापस धरना स्थल भेजा।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशक सोमवार को पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले लक्ष्मण मेला मैदान में एकत्र हुए। दोपहर बाद अचानक उन्होंने सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय के घेराव का एलान किया।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लक्ष्मण मेला मैदान का गेट बंद कर उन्हें रोक दिया। इससे नाराज अनुदेशकों और पुलिसकर्मियों में काफी देर धक्कामुक्की होती रही। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक साल 2013 से काफी कम मानदेय पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने 2017-18 में 17000 रुपये मानदेय स्वीकृत किया, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा। इस मौके पर संजय मौर्या, राजेश शुक्ला, धर्मेंद्र शर्मा, शिव शंकर सिंह, महताब आलम, कामिनी राजवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें