फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: टिकट नहीं मैसेज पर यात्रा कर रहे पैसेंजर, दलालों का सिंडिकेट बना रहा टिकट

Tue, 06 Jun 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रेलवे के एंटी फ्रॉड दस्ते ने पनवेल एक्सप्रेस में छापा मारकर मामले का खुलासा किया है। दलालों का सिंडिकेट मैसेज भेजकर यात्रियों से सफर करवा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में दलालों का सिंडिकेट गोरखपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों के टिकट बना रहा है। साथ ही टिकट का मैसेज भेजकर सफर भी करवा रहा है। ऐसे ही एक पैसेंजर को रेलवे की एंटी फ्रॉड टीम ने गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस से दबोचा और जुर्माना वसूला।

विज्ञापन


मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब तत्काल कोटे से कंफर्म सीट का ही सहारा बचा है। इसका फायदा मुंबई में फैला दलालों का सिंडिकेट उठा रहा है। मुंबई के रेल आरक्षण केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से दलाल तत्काल कोटे का काउंटर टिकट बना रहे हैं। ये टिकट लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर से मुंबई के लिए होते हैं और इन टिकटों के मैसेज भेजकर यात्रियों को सफर करवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - सांसद सुब्रत के साथ खड़ा हुआ भाजपा संगठन, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- दर्ज मुकदमा वापस होना चाहिए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सलोन में स्मृति की सक्रियता से अमेठी-रायबरेली में चढ़ा राजनीतिक पारा, लगाए जा रहे ये कयास
विज्ञापन


गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस से सेकंड एसी के टिकट के लिए दलाल ने 3180 रुपये लेकर जाकिर नाम के यात्री को मैसेज भेजा। इसकी सूचना पर मुंबई के अधिकारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों से संपर्क किया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसएस संखवार के नेतृत्व में टीम ने ट्रेन में छापा मारा और जाकिर को पकड़ लिया।

जाकिर ने बताया कि उसने दलाल से मुंबई में टिकट बनवाया था। खास बात यह है कि बोगी में 90 प्रतिशत तत्काल टिकट मुंबई के रेल आरक्षण काउंटरों से बने हुए पाए गए। जाकिर से जुर्माना वसूलकर रिपोर्ट मुंबई भेज दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें