फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी की कोल्ड ड्रिंक में मिली ये चीज, देखते ही लोग रह गए दंग, हंगामा

Tue, 12 Jun 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित खजाना मार्केट में सोमवार को ब्रांडेड कंपनी की सीलबंद कोल्ड ड्रिंक बोतल में कीड़ा मिला। खरीददार ने कोल्ड ड्रिंक बोतल में चींटा देख हंगामा करने के बाद इसकी शिकायत एफएसडीए की जिला इकाई में भी दर्ज कराई।
विज्ञापन


आशियाना थाना क्षेत्र स्थित खजाना मार्केट के समीप एक दुकान से भदरूख निवासी संजीव मिश्रा ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल मांगी। बोतल को खोलने पर इसमें मरा हुआ चींटा नजर आया। इस पर खरीददार युवक ने दुकानदार को कीड़े वाली बोतल वापस कर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा बढ़ता देख दुकानदार ने कोल्ड ड्रिंक कंपनी से शिकायत करने की बात कहते हुए दूसरी बोतल देकर मामला शांत कराया। उक्त कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर निर्माण तिथि सहित अन्य जरूरी जानकारी भी दर्ज नहीं थी। इसकी शिकायत एफएसडीए की जिला इकाई के अधिकारियों से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के निर्देश

इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल में चीटा निकलने की शिकायत मिली है। विभागीय स्तर पर इसे गंभीरता से लेते हुए उक्त दुकानदार के कोल्ड ड्रिंक स्टाक की जांच के साथ ही बाजार में बेची जा रही ब्रांडेड कंपनियों द्वारा सप्लाई अन्य कोल्ड ड्रिंक बोतलों की जांच का निर्देश भी दिया गया है।

इसके लिए एफएसओ की टीम गठित कर पैकेजिंग एक्ट के मानक परखने को एक्सपायरी डेट व निर्माण तिथि की जांच करायी जाएगी। निर्माण तिथि सहित अन्य जरूरी जानकारी भी दर्ज नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें