फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कबाड़ में मिलीं बीटेक एग्जाम की कॉपियां!

Mon, 23 Feb 2015 09:36 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग छात्रों के भविष्य से किस कदर खिलवाड़ हो रहा है, इसकी बानगी चिनहट तिराहे के आसपास मिली। रविवार को यहां यूपीटीयू परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं कबाड़ में बिकती मिलीं।
विज्ञापन


इसकी परीक्षाएं दिसंबर और जनवरी में हुई थीं। कॉपियां विषम सेमेस्टर परीक्षा की हैं। यूपीटीयू ने मामले की जांच के लिए अरुणाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जीएन पांडेय की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।

कबाड़ में मिली कॉपियां बीटेक मैकेनिकल फर्स्ट सेमेस्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के पांचवें सेमेस्टर की हैं। कॉपी नंबर 1398559 पर रोल नंबर 1205631059 और परीक्षा की तारीख 15 जनवरी लिखी है। यह बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के पांचवें सेमेस्टर की है।
विज्ञापन


इसी तरह फर्स्ट सेमेस्टर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कंप्यूटर प्रैक्टिकल की कॉपी नंबर 4910585 पर रोल नंबर 1405640037 लिखा हुआ है। इसी तरह सैकड़ों छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं कबाड़ में मिली हैं। इन कॉपियों को जांचा नहीं गया है।

इस पर यूपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा का कहना है कि माइक्रोप्रॉसेसर सब्जेक्ट की परीक्षा 22 दिसंबर को हुई थी। परीक्षा की कॉपी में 15 जनवरी तारीख पड़ी हुई है। संभवत: यह वाह्य प्रयोगात्मक परीक्षा की कॉपी हो। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के ही प्रैक्टिकल की भी कॉपियां मिली हैं। प्रारंभिक जांच में ये कॉपियां बीबीडी एनआईआईटी और आसपास के इंजीनियरिंग कॉलेजों की लग रही हैं। संभवत: ये नोडल सेंटर से गायब हुई होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह कुलपति कर रहे अपना बचाव

वहीं यूपीटीयू के कुलपति प्रो. आरके खांडल का कहना है कि मामले की जांच के लिए अरुणाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जीएन पांडेय की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गई है। कमेटी में आईईटी के निदेशक प्रो.एएस विद्यार्थी व डिप्टी रजिस्ट्रार एके भी शामिल होंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा देंगे।

इसके अलावा बीबीडी ग्रुप के चीफ प्रॉक्टर व डीन स्टूडेंट वेलफेयर के डॉ. एसएम कामिल रिजवी ने बताया कि हमारे कॉलेज से कॉपियां गायब होने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि परीक्षा केंद्र दूसरे कॉलेज में बनाया गया था।

ऐसे में कॉपियां संभवत: नोडल सेंटर से ही गुम हुई होंगी। नोडल सेंटर यूपीटीयू ने बनाया था। विषम सेमेस्टर के परीक्षा की कॉपियां किस तरह गायब हुईं, इसके बारे में न तो हमें कोई जानकारी है और न ही कोई लेना-देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें