अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने विधान भवन रक्षक व वन रक्षक सामान्य चयन प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि दो दिसंबर को लिखित परीक्षा कराई गई थी। पहली व द्वितीय पाली के प्रश्नपत्रों के सभी आठ-आठ सिरीज व उनसे संबंधित उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
10 दिसंबर तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। पालीवाल ने बताया कि आयोग की वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर दिए गए लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति हो तो दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम डाक या प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। 10 दिसंबर के बाद लिंक स्वत: हट जाएगी और आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।